दुबई: नौ जुलाई (ए) ईरान पर अमेरिका के हवाई हमलों के जवाब में तेहरान की कार्रवाई के बीच, बहरीन में हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन बृहस्पतिवार को तीसरी बार बजे।
बहरीन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की।
कुवैत और कतर पर भी बृहस्पतिवार को हमले हुए हैं।इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।