हैदराबाद: 12 अगस्त (ए) तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के एक वन क्षेत्र में शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाए गए बिजली के तारों के जाल के संपर्क में आने से एक वन बीट अधिकारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात हुई। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर-इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
