गुजरात में वैष्णव कई रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं की शुरुआत करेंगे

राष्ट्रीय
Spread the love

अहमदाबाद: 14 सितंबर (ए) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कई परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, वैष्णव भीमासर (कच्छ), देवलिया (जूनागढ़), चंडीसर (बनासकांठा) और शिवलखा (कच्छ) में चार गति शक्ति माल ढुलाई टर्मिनल (जीसीटी) राष्ट्र को समर्पित करेंगे और मेहसाणा के लिंच में एक जीसीटी की आधारशिला भी रखेंगे।

बयान में कहा गया है कि वैष्णव कच्छ में गोपालपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसमें कहा गया है कि वह जिले के अंजार रेलवे स्टेशन पर भुज-शालीमार एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत भी करेंगे।

बयान के अनुसार, ये परियोजनाएं और यात्री सुविधाएं गुजरात में माल ढुलाई, वाणिज्यिक गतिविधियों, आपूर्ति शृंखला सुविधाओं और यात्री रेल संपर्क को बढ़ावा देंगी।

इसमें कहा गया है, “नये गोपालपुर रेलवे स्टेशन का मकसद क्षेत्र में रेल संपर्क एवं यात्री सुविधाओं को मजबूत करना तथा स्थानीय यात्रियों के लिए रेल परिवहन की पहुंच बेहतर बनाना है। इससे अहमदाबाद और भुज आने-जाने वाली ट्रेन के लिए गांधीनगर में इंजन बदलने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे परिचालन समय की बचत होगी।”