घर में फ्रिज में धमाका होने के बाद परिवार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

बेलगावी (कर्नाटक): 15 सितंबर (ए) कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात मार्केट थाना क्षेत्र के चावट गल्ली में हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गजानन धमोने (65), रोशन धमोने (21), शारदा धमोने (45) और भारती धमोने (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रिया धमोने (28) और गंगा धमोने (25) गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर फ्रिज में धमाका होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए।

पुलिस ने बताया कि फ्रिज में धमाका होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।