बिहार बाढ़ : भाजपा अध्यक्ष नवीन ने अपना तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 18 सितंबर (ए) बिहार में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने तीन महीने के वेतन 6.35 लाख रुपये का दान किया। पार्टी ने यह जानकारी दी।नितिन नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राज्यसभा सांसद के रूप में मिलने वाले तीन महीने के वेतन की राशि 6 लाख 35 हजार रुपये उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान की है। उन्होंने लिखा, “बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 7 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधाओं और पशु चारे की व्यवस्था के साथ एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्यों में तैनात हैं। किसानों की फसल क्षति का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। नितिन नवीन ने कहा कि सभी बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।नितिन नवीन ने लिखा कि राज्यसभा सांसद के रूप में वह अपने तीन महीने के वेतन की राशि 6,35,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान कर रहे हैं.