मुंबई में एक ऊंची इमारत में आग लगी

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: सात अक्टूबर (ए) मुंबई के कांदिवली इलाके में बुधवार शाम बीस-मंजिला इमारत की 10वीं मंजिल पर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि सुभाष लेन पर शीतल फीनिक्स क्लास के सामने मौजूद ओएसके हेरिटेज बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल पर रात 9:14 बजे आग लगने की सूचना मिली।

कम से कम चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

मुंबई अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ मुंबई पुलिस, अदाणी पावर और एम्बुलेंस जैसी अन्य एजेंसियों को भी मौके पर भेजा गया।

आगे की जानकारी का इंतजार है।