विस्फोटों से दहला सऊदी अरब की राजधानी रियाद

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

काहिरा: 14 अक्टूबर (एपी) सऊदी अरब की राजधानी रियाद के निवासियों ने कहा कि उन्होंने शहर में फिर से विस्फोटों की आवाजें सुनी है।

निवासियों ने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। इनमें से एक व्यक्ति उत्तरी रियाद में रहता है, जहां किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है।धमाकों के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल सका। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने रियाद और राजधानी के दक्षिण-पूर्व में स्थित खरज प्रांत में हवाई हमले के अलर्ट जारी होने की सूचना दी।

पिछले एक सप्ताह में रियाद के हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाया गया है। पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।