भाजपा की पंजाब इकाई ने घोषणापत्र और ‘आरोपपत्र’ समितियां गठित कीं

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 15 नवंबर (ए) भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को घोषणापत्र समिति और ‘‘आरोपपत्र’’ समिति का गठन किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बयान के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना घोषणापत्र समिति के प्रमुख होंगे।

पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को ‘‘आरोपपत्र’’ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बयान के अनुसार, घोषणापत्र समिति में वरिष्ठ नेताओं को शामिल करके, उसने चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से उनके अनुभव और प्रतिनिधित्व को एक साथ जोड़ा है।

इसी तरह, ‘‘आरोपपत्र’’ समिति में भी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है और उन्हें एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।