मनीला: 17 नवंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलीपीन की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक में हिस्सा लिया।
सोमवार को मनीला पहुंचे मोदी ने फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार तथा निवेश के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
