सोने की कीमत गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी एक साल के निचले स्तर पर

व्यापार 
Spread the love

नयी दिल्ली: 17 नवंबर (ए) कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की मजबूती के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,400 रुपये गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी पांच प्रतिशत टूटकर 1.69 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के एक साल के निचले स्तर पर रही।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये घटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो सोमवार को 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।