इस्लामाबाद: 18 नवंबर (ए) पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने आज ‘फतह-3’ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीक तरीके से भेदने में सक्षम है। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘फतह-3 मिसाइल पाकिस्तानी सेना के रॉकेट बल कमान का अभियान लचीलापन और मारक क्षमता को काफी बढ़ा देगी, जिससे देश की समग्र पारंपरिक प्रतिरोध क्षमता और रक्षा स्थिति और मजबूत होगी।’’
बयान के मुताबिक यह हथियार प्रणाली उन्नत नौवहन और प्रणोदक प्रणालियों से लैस है, और यह सुपरसोनिक गति से लंबी दूरी पर मौजूद लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता और घातक क्षमता के साथ निशाना बनाने में सक्षम है।
