सहारनपुर (उप्र): 23 नवंबर (ए) सहारनपुर में आल इंडिया मजलिस—ए—इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी को ‘सलामी गारद’ दिए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) को हटा दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने सोमवार को बताया कि ओवैसी को ‘सलामी गारद’ दिये जाने के मामले में पवन कुमार को पद से हटाकर सीओ (यातायात) बना दिया गया है