प्रियंका गांधी के साथ धरने पर बैठे उप्र कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,17 जुलाई (ए)। यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ धरने पर बैठे उप्र कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति और बिना सूचना दिये धरने पर बैठने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। डीके ठाकुर पुलिस आयुक्त लखनऊ ने आज यहां यह जानकारी दी ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रियंका का नाम नहीं है।