नयी दिल्ली: 24 नवंबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले आंदोलन से डरी हुई है और इसके नेताओं को विदेश यात्रा से रोककर, विरोध प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करके तथा सोशल मीडिया सामग्री पर बंदिश लगाकर इसे (कॉजपा को) दबाने की कोशिश कर रही है।
दास ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब एक दिन पहले ही उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्रिटेन जाने से कथित तौर पर रोक दिया गया। वहां उन्हें ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।
