गुमला: 22 फरवरी (ए) झारखंड के गुमला जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर 8-10 अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात रायडीह थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब लड़की अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही
थी।घर लौटने के दौरान, रास्ते में एक आम के बगीचे के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने पहले छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद करीब 8 की संख्या में मौजूद दरिंदों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया.पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस भयावह घटना की जानकारी दी.रायडीह पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज संदीप कुमार यादव ने कहा, “हमने लड़की के बयान के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ पैदल घर लौट रही थी, तभी अचानक आदमियों के इस ग्रुप ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उसके दोस्त को पीटा, लड़की को ज़बरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप किया।” रायडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.