किसानों को गमछा देकर सम्मानित किया

गढ़वा झारखण्ड
Spread the love

गढ़वा,24 दिसम्बर एएनएस। राष्ट्रीय किसान दिवस पर दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन टीम के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सड़की व डूमरसोता गांव के किसानों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान सचिव- शशांक शेखर ट्रैक्टर चला कर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने पवित्र धरती को नमन करते हुए किसानों को गमछा दे कर प्रणाम किया। वहीं शशांक शेखर ने कहा कि किसान अन्नदाता माने जाते हैं। किसानों के बिना लोगों को जीना भी मुश्किल है। इस वर्ष कोरोना काल में एसी में बैठने वाले लोग भी गांव व किसान के महत्व को ठीक से समझ चुके हैं। ठंढ, गर्मी व बरसात में भी हर दिन सुबह उठ कर खेतों में जाना, दिन भर शारीरिक मेहनत करना, यह थका देने वाला ही काम है। फिर भी किसान उसी लगन से खेतों में काम करते व फसल उपजाते हैं। वहीं इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में किसानों ने एक बड़ी समस्या सांझा की। किसानों ने बताया कि फसल में जब फल-फूल आने की बारी होती है, तभी नीलगाय उनकी फसलों को चट कर जाते हैं। शशांक शेखर ने कहा कि किसानों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर शीघ्र ही राज्य के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मुलाकात कर निदान करने की मांग करेंगे। बता दें कि सम्मानित हुए किसानों में- कामेश्वर मेहता, संजय मेहता, विनोद साह, बसंत चंद्रवंशी, अंबिका पाल, नंदकिशोर मेहता, शिव शंकर सहित काफी संख्या में लोगों का नाम शामिल है। मौके पर- संस्था के सक्रिय सदस्य- जयप्रकाश विश्वकर्मा, पंकज कुमार , प्रकाश कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।