पलक्कड़ (केरलम): 27 सितंबर (ए) केरलम में पलक्कड़ जिले के मालमपुझा में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक युवक ने अपने सौतेले पिता की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनक्कल के कुर्थिकाडावु निवासी विनोद (38) के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के मामले में विनोद के सौतेले बेटे सतीश की तलाश कर रही है।
