एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब की उड़ानों का निलंबन बढ़ाया

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 13 नवंबर (ए) टाटा समूह की विमानन कंपनियों एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को रियाद और दम्माम आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया जबकि जेद्दा की उड़ानें 21 नवंबर तक निलंबित रहेंगी।

इससे पहले 10 नवंबर को इंडिगो ने जेद्दा और मदीना आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निलंबन 21 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं, अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया था।