सपा की 24 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, योगी के खिलाफ सुभावती शुक्ला को दिया टिकट

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 07 फरवरी (ए)। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 24 प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी। सपा ने सीएम योगी के खिलाफ भी प्रत्याशी दे दिया है। सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर नगर से सुभावती शुक्ला को टिकट दिया गया है। आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को उतारा गया है। अखिलेश यादव सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं और पहले भी मुबारकपुर से उतरे हैं। शुरुआत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुबारकपुर से भी लड़ने की सूचना आई थी। नई सूची में पूर्वांचल के जिलों की सीटों का ऐलान किया गया है। 
सपा की नई लिस्ट में तीन महिलाओं का नाम है। सुभावती शुक्ला के अलावा जौनपुर की मड़ियाहूं से सुषमा पटेल और गोंडा की मैहनौन से नंदिता शुक्ला को टिकट दिया गया है। सुषमा बसपा से पिछले दिनो सपा में आई थीं। वाराणसी की दो सीटों का ऐलान किया गया है। वाराणसी दक्षिणी से किशन दीक्षित और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है। किशन युवा और नया चेहरा हैं। सुरेंद्र पहले भी विधायक और मंत्री रहे हैं। 
सपा के अन्य प्रत्याशियों में प्रतापगढ़ की विश्वनाथ गंज से सौरभ सिंह, रानीगंज से आरके वर्मा को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद की फाफामऊ सीट से अंसार अहमद को उतारा गया है। गोंडा की तरबत गंज से रामभजन चौबे, मनकापुर से रमेश चंद्र गौतम, गौरा से संजय कुमार, बस्ती की हरैया सीट से त्रियंबक पाठक को उतारा गया है। 
संतकबीरनगर की मेंहदावल जयराम पांडेय, खलीलाबाद से अब्दुल कलाम, महराजगंज की नौतनवां से कौशल सिंह, सिसवां से सुशील टेबरीवाल, पनियरा से कृष्णभान सिंह सैंथवार को टिकट दिया गया है। कुशीनगर की पडरौना सीट से विक्रमा यादव को उतारा गया है। पहले यहां से स्वामी प्रसाद मौर्य के उतरने की चर्चा थी। देवरिया की रुद्रपुर प्रदीप यादव को टिकट दिया गया । विश्वनाथगंज         सौरभ सिंह
रानीगंज         आरके वर्मा
फाफामऊ         अंसार अहमद
मेेहनौन         नंदिता शुक्ला
तरबगंज         रामभजन चौबे
मनकापुर (अजा)    रमेश चंद्र गौतम
गौरा             संजय कुमार
हरैया             त्रियंबक पाठक
मेंहदावल         जयराम पांडेय
खलीलाबाद         अंब्दुल कलाम
नौतनवा        कुंवर कौशल सिंह
सिंसवा             सुशील टेबरीवाल
पनियरा         कृष्णभान  सिंह सैंथवार
गोरखपुर शहर         सुभावती शुक्ला
पडरौना             विक्रमा यादव
रुद्रपुर             प्रदीप यादव
सगड़ी             डा. एचएन पटेल
मुबारकपुर             अखिलेश यादव
मोहम्मदाबाद गोहना (अजा)     बैजनाथ पासवान
बलिया नगर                 नारद राय
मडियाहूं                 सुषमा पटेल
वाराणसी दक्षिण             किशन दीक्षित
सेवापुरी                 सुरेंद्र सिंह पटेल
छानबे (अजा)             कीर्ति कोल