वाशिंगटन,24 मई (ए)।अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार रात अचानक गोलीबारी से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के नजदीक 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू
इलाके में करीब 30 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह व्यक्ति पूर्वी समयानुसार शाम 6 बजे के कुछ ही समय बाद एक चौकी के पास पहुंचा। इसके बाद उसने “अपने बैग से हथियार निकाला और तैनात अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी”। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की और संदिग्ध को गोली मार दी, जिसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध हमलावर ढेर हो गया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ।