लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों का किया एलान

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 09 सितम्बर (ए)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा राज्यों के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है।
 भाजपा के महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक,  संबित पात्रा को पूर्वोत्तर, विनोद तावड़े को बिहार, महेश शर्मा को त्रिपुरा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, पी मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश, विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, तरुण चुघ को तेलंगाना, अरुण सिंह को राजस्थान और मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सांसद डॉ. राधामोहन अग्रवाल को केरल, पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश, नरिंदर सिंह रैना को पंजाब, सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार, अरविंद मेनन को तेलंगाना, विधायक नितिन नबीन को छत्तीसगढ़, विजया राहटकर को राजस्थान, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल और रितुराज सिन्हा को उत्तर पूर्वी प्रदेशों में सह प्रभारी बनाया गया है