भाजपा ने जारी की उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची, आजमगढ़ से निरहुआ को टिकट

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 04 जून (ए)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने रामपुर सीट पर घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है।