प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

उत्तर प्रदेश प्रयागराज
Spread the love


प्रयागराज, 12 जून (ए)। यूपी के
प्रयागराज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर गिराने की कार्रवाई जारी है। रविवार को भारी पुलिस व्यवस्था के बीच प्रशासन के लोग बुलडोजर लेकर जावेद पंप के घर को तोड़ने पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। जावेद पंप का घर 12 मार्केट करेली में है जहां प्रशासन के लोगों ने कल देर शाम ही नोटिस थमा दिया था। पुलिस ने जावेद पंप को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जावेद पंप पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जमा करने और उन्हें उकसाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बावजूद जावेद पंप के घरवालों ने घर खाली नहीं किया था लिहाजा प्रशासन के लोग जावेद पंप के घर से सामान निकाल-निकालकर बाहर फेंक रहे हैं। जावेद पंप के घर से झंडे, अलमारी, कूलर, पेपर और बाकी सामान निकाला जा रहा है।
गौरतलब है कि पीडीए अधिकारियों ने बीती रात ही जावेद पंप के घरवालों से कहा था कि वो घर खाली कर दें। पुलिस का दावा है कि जावेद पंप ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर लोगों से बंद का आह्वान कर भीड़ जुटाई। जावेद पंप के उकसाने के बाद ही बड़ी संख्या में लोग टाला पहुंचे और फिर उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला शुरू किया। जावेद पंप के मोबाइल फोन की जांच से पुलिस को कई दंगे फैलाने के कई सबूत मिले हैं।