मथुरा (उप्र), 14 नवंबर पर (ए) दिल्ली से मध्यप्रदेश के छतरपुर जा रही एक बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक आग लग गई जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। हालांकि समय रहते सभी यात्री बाहर आ गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी (महावन) संजीव कुमार राय ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुयी। उन्होंने कहा कि संभवतः बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
राय ने बताया कि ड्राइवर ने आग लगते देख तुरंत बस रोक दी और सभी यात्री बस से बाहर निकल आए, लेकिन वे अपना सामान नहीं बचा सके।
अग्निशमन स्टेशन के अधिकारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया।
