बस पुल के नीचे गिरी, छह यात्रियों की मौत, कई अन्य घायल

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची, 17 सितंबर (ए) झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। .

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरिडीह से रांची जा रही यह बस टाटीझरिया थानाक्षेत्र में पुल का रेलिंग तोड़ते हुए शिवानी नदी में गिर गयी। .बताया जा रहा है कि बस 30 फीट नीचे नदी में पलट गई। घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोग गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। एसपी हजारीबाग ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही एक बस के आज दोपहर सीवान नदी पर पुल से गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 12-13 घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। PMO ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड के हजारीबाग ज़िले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं।