रंगदारी और सास की हत्या साजिश रचने के आरोप में कारोबारी की पत्नी और गोगी गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 29 जून (ए)) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 50 लाख रुपये की कथित रंगदारी वसूलने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए एक कारोबारी की पत्नी और गोगी गिरोह के गुर्गे के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी सपना जैन और हरियाणा के सोनीपत के रजत (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इन दोनों ने व्यवसायी से रंगदारी वसूली और हमला करने और बाद में उसकी मां की हत्या करने की साजिश रची थी।