मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना के विस्तार को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 31 जुलाई (ए)) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को अगले पांच वर्षों के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक पीएम-किसान योजना के विस्तार को मंजूरी दी। इसमें 3,15,614 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी और केंद्र प्रायोजित यह योजना देश भर के किसानों को सुनिश्चित आय सहायता देती है।