भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने अपने ही अधिकारी के घर मारा छापा

उत्तर प्रदेश सहारनपुर
Spread the love


सहारनपुर, 20 जनवरी एएनएस। यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद में बुधवार को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही डिप्टी एसपी के घर छापेमारी की। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई। बताया जाता है कि देवबंद के रेलवे रोड निवासी राजीव सीबीआई में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह सीबीआई ने उनके पैतृक आवास देवबंद अस्पताल के सामने छापेमारी की। चार गाड़ियों का काफिला रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में पहुचा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गाज़ियाबाद स्थित आवास पर भी रेड के बाद राजीव को सस्पेंड किए जाने की चर्चाएं भी चल रही है। राजीव पर करप्शन का आरोप है। स्थानीय पुलिस इस बारे में कोई जानकारी नही दे रही है। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि सीबीआई ने कारवाई की है। क्या कार्रवाई चल रही है इसकी जानकारी नही है। कालोनी के सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।