भारत में कोरोना का महा विस्फोट, एक दिन में आये 2 लाख से अधिक नए केस, मौत का ग्राफ भी बढ़ा

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ए)। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है। देश में अब एक दिन में संक्रमण मिलने का आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया है। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में दो लाख से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,00,739 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हुई। 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है।