खड़े ट्रक से टकराने से कार सवार दंपति की मौत, चार अन्‍य घायल

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर
Spread the love

मिर्जापुर (उप्र): 28 जून (ए) मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर खड़े एक ट्रक से कार के टकरा जाने के कारण दंपति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र की है जब मध्यप्रदेश में पंजीकृत एक कार राजमार्ग पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।