हाथी ने मचाया उत्पात, कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया

राष्ट्रीय
Spread the love

त्रिशूर: 23 मई (ए)) केरल के त्रिशूर शहर के एक रिहायशी इलाके में शनिवार की सुबह एक हाथी ने कई वाहनों और संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उसने कहा कि मंदिर से लौटते समय हाथी अचानक उत्तेजित हो गया और शहर में कुछ किलोमीटर तक दौड़ता रहा।

पुलिस ने बताया कि हाथी ने रास्ते में आने वाले वाहनों को पलट दिया या क्षतिग्रस्त किया, कुछ घरों की दीवारों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया हुआ। उसने बताया कि हाथी ने जिस रिहायशी इलाके में उत्पात मचाया, वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बी. गोपालकृष्णन भी रहते हैं।

इस घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों में से एक कार भी जिसे महिला चला रही थी।

टेलीविजन चैनल पर प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि हाथी ने अपने दांतों से कार को कई बार ऊपर-नीचे करने के बाद पलट दिया, जबकि महिला उसके अंदर ही थी।

संगीता नाम की महिला ने एक टीवी चैनल को बताया कि हाथी के चले जाने के बाद लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और कहा कि वह सौभाग्यशाली थी कि उसे कोई चोट नहीं आई।

लगभग एक घंटे की जद्दोजद के बाद महावत ने हाथी को काबू में करने के लिए उसके पिछले पैरों में जंजीर बांधने में सफल रहा। हालांकि, हाथी तब भी शांत नहीं हुआ।

इस बीच, राज्य के वन मंत्री शिबू बेबी जॉन ने एक टीवी चैनल को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत हाथी दस्ते को इलाके में भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वन अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।

जॉन ने कहा कि कहा कि जरूरत पड़ने पर बेहोश करने वाले इंजेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं।