उज्जैन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उज्जैन मध्य प्रदेश
Spread the love

उज्जैन (मध्यप्रदेश): 11 नवंबर (ए) मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित पांच मंजिला एक इमारत में बुधवार शाम आग लग गई, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक आग पुरानी सेंटर कोतवाली के पास स्थित बागड़िया टावर में लगी और कुछ को छोड़कर लगभग सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।