अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस, यूक्रेन के बीच बातचीत दूसरे दिन भी जारी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

अबू धाबी: 11 नवंबर (ए) रूस और यूक्रेन के बीच लगभग पांच साल से जारी युद्ध की समाप्ति के उपाय तलाशने के लिए मॉस्को और कीव के प्रतिनिधिमंडलों ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में लगातार दूसरे दिन बातचीत की।

हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ महीने से अधिक समय में हो रही पहली बैठक में कोई सफलता मिलने की उम्मीद बेहद कम है। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे उन शांति प्रयासों में फिर से जान फूंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनसे फिलहाल कोई महत्वपूर्ण परिणाम हासिल नहीं किया जा सका है।