यरुशलम: 11 नवंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि इजराइल गाजा पट्टी में सर्दियों के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति में देरी कर रहा है। इस सप्ताह गाजा क्षेत्र में हालात और खराब हो गए तथा भारी बारिश के कारण अस्थायी तंबुओं में पानी भर गया है।
नेतान्याहू ने कहा कि गाजा में फलस्तीनियों के तंबू वाले शिविरों में सर्दियों की भारी बारिश से पैदा हुए बदतर हालात के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है
