मुंबई में सात मंजिला इमारत में लगी आग, सात लोगों को हुई दम घुटने की शिकायत

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 15 अगस्त (ए) मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में शनिवार सुबह सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों को दम घुटने की शिकायत हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 10 बज कर 20 मिनट पर स्टेशन रोड स्थित एम.के. चेंबूर की ‘बी’ विंग में लगी।