कंटेनर ट्रक ने ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

झारखण्ड लातेहार
Spread the love

लातेहार: 15 अगस्त (ए) झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में शाम करीब पांच बजे से छह बजे के बीच हुआ।