झारखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

झारखण्ड देवघर
Spread the love

देवघर,21 अगस्त एएनएस। झारखंड के साहिबगंज और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूकंप का झटके महसूस किये गये। हालांकि, इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप आज दोपहर बारह बजकर सात मिनट पर आया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके साहिबगंज, देवघर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  

देवघर में भौमिकी विभाग के सहायक निदेशक विश्वजीत कुमार ने बताया कि संथाल परगना के देवघर और साहेबगंज में 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि, यह झटका मामूली था और ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र साहिबगंज में था और यह लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।