नयी दिल्ली: 19 नवंबर (ए) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मोज़ाम्बिक की प्रतिष्ठित मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल की जीवन यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि नेतृत्व का आकलन अन्याय को चुनौती देने के साहस और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता से होता है।
सोनिया ने ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार’ समारोह के दौरान यह टिप्पणी की। ग्रासा माशेल को ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2025’ प्रदान किया गया।