टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, पुलिस को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक मिली

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई,19 अक्टूबर (ए)।बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना में जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुए इस जानलेवा हमले के बाद जांचकर्ताओं के हाथ आरोपियों की पहली तस्वीर लगी है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। घटनास्थल के पास ली गई इस तस्वीर में दो लोग सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक ने काले रंग की टोपी पहनी है, जिस पर ‘प्यूमा’ का लोगो बना है। पुलिस अभी इन दोनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, इसलिए इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।