अधिकार अपराध समाधान का पहला जनता अभियान रोहतक में 12 मई से

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली,11 मई (ए)। समाज को न्याय दिलाने के लिए अधिकार अपराध समाधान द्वारा पूर्ण भारत मे क्राइम रिपोर्ट जनता अभियान का शुभारम्भ 12 मई से रोहतक में 11.30 बजे से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत
देश की जनता को पुलिस और कोर्ट से न्याय पाने के लिए जागरूक किया जायेगा। अधिकार अपराध समाधान की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती ने यह जानकारी देते हुए बताया कि
न्याय पाने का हक देश की पूर्ण जनता को है इस नेक कार्य मे हम जनता को सहयोग करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि रोहतक मे अपराध और अन्याय बहुत ज्यादा है जिसके कारण हम पहला अभियान रोहतक मे डीसी आफिस और रोहतक कोर्ट के सामने से शुरू कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को न्याय कोर्ट, सरकार और प्रशासन दिलाता है हम उनके सहयोग से जनता को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि

अन्याय और अपराध को खत्म करना, सच सामने लाना भी हमारे कार्य मे है हम जो भी कार्य करेगे कानून की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए देश हित मे करेगे।