विद्यालय से घर लौट रही पांच वर्षीय बच्ची को बस ने कुचला, मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर, छह अक्टूबर (ए) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को विद्यालय से घर लौट रही पांच वर्षीय बच्ची की एक बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शहर के निकट कोहला गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि वार्ड 29 निवासी राजेश की पांच वर्षीय बेटी दीपिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहला से घर लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची गांव में गोल डिग्गी के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आई बस ने उसे टक्कर मार दी और उसके ऊपर से निकल गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को राजकीय जिला अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।

टाउन थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281 और 106(1) के तहत एक मामला दर्ज करके जांच सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र को सौंपी गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।