पूर्व सीएम कल्याण सिंह लोहिया अस्पताल में भर्ती, सीएम योगी हालचाल लेने पहुंचे

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 04 जुलाई (ए)।शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उपचार के लिये लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने रविवार को सीएम योगी पहुंचे हैं। सीएम योगी ने कल्याण सिंह की तबीयत की जानकारी ली। कल्याण सिंह से बातचीत की और डॉक्टरों से भी बात की। जानकारी के मुताबिक  डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। पिछले सप्ताह कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया है। खून की जांच में यूरिया व करटिनिन बढ़ा है। उनके शरीर मे सूजन है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।