पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल

राष्ट्रीय
Spread the love

भोपाल, नौ अगस्त (ए) पूर्व डकैत मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गया। पूर्व सीएम व पीसीसीचीफ कमल नाथ ने मलखान सिंह को पार्टी का साफा भेंटकर सदस्यता दिलाई। मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।.

अपनी बड़ी मूंछों पर ताव देते हुए मलखान सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वह हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़े और भाजपा के लिए प्रचार किया था।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के शासन पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों में आतंक पैदा किया है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मलखान सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी संतोष शर्मा भी 1,200 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद मलखान सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं आज बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा हुआ हूं। अत्याचार के खिलाफ मैंने बीहड़ में बंदूक उठाई थी। स्वगीय अर्जुन सिंह ने मुझे समर्पण करवाया। मेरे ऊपर अत्याचार हुआ। अर्जुन सिंह ने मुझे 100 बीघा जमीन दी।20 साल से किसान रो रहे हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। पहले शासन प्रशासन पर हावी होता था अब शासन पर प्रशासन हावी हो रहा है। मैंने इन लोगों का अन्याय अत्याचार देखा है। बीजेपी के नेता डाकू है हम बागी थे।