पूर्व मंत्री नकुल दुबे बसपा से निष्कासित

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 16 अप्रैल (ए) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में शनिवार को दल से निष्कासित कर दिया गया।

बसपा मुखिया मायावती ने देर शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा “नकुल दुबे (लखनऊ) पूर्व मंत्री को पार्टी में अनुशासन-हीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।” नकुल दुबे कभी बसपा के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शुमार किए जाते थे। वह वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश में बनी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।