पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास ने भाजपा से इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय
Spread the love

भुवनेश्वर: 13 मार्च (ए)) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बालासोर के पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में राज्य नेतृत्व के “नैतिक पतन” का आरोप लगाया।

तीन बार के विधायक दास ने बालासोर में एक संवाददाता सम्मेलन में अपने इस्तीफे की घोषणा की, जिसमें उन्होंने दो दिन पहले चिट फंड घोटाले में फंसे पूर्व बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद रबींद्र कुमार जेना को भाजपा में शामिल किए जाने का विरोध किया।