करंट की चपेट में आने से एक परिवार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

पुणे: आठ जुलाई (ए)) महाराष्ट्र के सातारा जिले में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना फलटण तालुका के खामगांव गांव में सुबह करीब छह बजे हुई।

फलटण थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार घर के बाहर बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया और उन्हें बिजली का झटका लगा। हमें घर के बाहर एक बिजली का तार पड़ा हुआ मिला। आशंका है कि तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति को बिजली का झटका लगा और परिवार के बाकी सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े होंगे जिससे उन्हें भी बिजली का झटका लग गया।’’

अधिकारी ने बताया कि चारों की मौत मौके पर ही हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश उर्फ ​​पिसुर्दया किसन शिंदे (45), उनकी पत्नी गंगू शिंदे (40), बेटे सचिन शिंदे (26) और बेटी आरती शिंदे (24) के तौर पर की गई है।

पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।