जमशेदपुर: एक सितंबर (ए)) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीणों के एक समूह के साथ विवाद के बाद एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी वृंदावन के बयान के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि रविवार शाम डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव में बृंदावन की आरोपियों के साथ एक मामूली बात को लेकर बहस हो गई।
भगत ने बताया कि बहस हिंसक हो गई और आरोपियों ने लाठी-डंडों से वृंदावन पर जानलेवा हमला कर दिया।
वृंदावन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।