अज्ञात वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी
Spread the love

कौशांबी (उप्र): आठ जुलाई (ए) कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सात जुलाई की मध्यरात्रि को सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर त्रिलोकपुर गांव के पास एक होटल के सामने टायर पंक्चर होने के कारण एक भारी पिकअप वाहन खड़ा था, जिसके टायर बदलने का काम किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पीछे से आये एक अज्ञात वाहन ने टायर बदल रहे और उसमें सहयोग कर रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन चालक अनवर अनवर (40) तथा पंक्चर बना रहे साबिर (30), उसका भाई अकबर (32) और एहसान (42) नामक एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान चारों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है और घटना की जांच की जा रही है।