नयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (ए) शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक ऐसे ‘‘माफिया’’ हैं जिन्होंने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित चाय पार्टी के बाद यह दावा भी किया कि पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश को डरा- धमका कर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ज्ञानेश कुमार एक ऐसा माफिया हैं, जिसने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है।’’
राउत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की यह लड़ाई जारी रहेगी। हम सब मिलकर संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।’’
