बदायूं (उत्तर प्रदेश): 21 मई (ए) बदायूं जिले में ‘कच्छा-बनियान’ गिरोह के हथियाबंद बदमाशों ने मुस्तफाबाद और सिठौली गांवों में पांच घरों में डकैती की। इस दौरान परिवारों को बंधक बनाया गया और कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर किसान निजाकत के घर में दाखिल हुए और परिवार को बंधक बना लिया।हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। एक साल के मासूम को गन प्वॉइंट पर लेकर बदमाश पूरे घर में तांडव करते रहे। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया है।